अक्षय तृतीया के अवसर पर आज ओडिशा भर में उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन राज्य में कृषि सत्र की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत के मामले में राज्य विधानसभा में शुक्रवार काे भी विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस सदस्य राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डाॅ मुकेश महालिंग के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। विरोधी दलों के विधायकों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल का कार्यक्रम नहीं चल सका। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन को 11.30 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की ।
नगर के सीआरपी चौक के पास स्थित महाबीर मार्केट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस आग से किसी के हताहत हाेने की खबर नहीं है।
कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हालिया अग्निकांड और मरीजों की सुरक्षा को लेकर ओडिशा विधानसभा में गुरुवार को भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। विरोधी दलों के विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।