एक्सिस बैंक की पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा की शुरुआत
एक्सिस बैंक ने शनिवार को यहां अपनी पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा खोली। बैंक के इस नई सुविधा का मकसद ऑटोमेटेड लॉकर सेवाओं के जरिए बेहतर सुरक्षा और ग्राहक अनुभव देना है।
एक्सिस बैंक ने शनिवार को यहां अपनी पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा खोली। बैंक के इस नई सुविधा का मकसद ऑटोमेटेड लॉकर सेवाओं के जरिए बेहतर सुरक्षा और ग्राहक अनुभव देना है।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहन देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद करेगा। इस डील के तहत कई उत्पादों पर शुल्क में कमी या समाप्ति की संभावना है।
ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी नजर आ रही है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,340 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का रुख बना हुआ था। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की मजबूती और बढ़ गई। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
पश्चिम एशिया संकट के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने से कच्चा तेल में उबाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को शरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव 6.5 फीसदी उछलकर 96.27 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 90 डॉलर प्रति बैररल पर पहुंच गया।
सर्राफा बाजार में आज सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने को मिल रही है। ईरान और अमेरिका वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद के दौरान मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।
टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन का पहला नवीनीकृत (रिफर्बिश्ड) चौड़े आकार वाला बोइंग 787-8 विमान सोमवार देररात दिल्ली पहुंच गया।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को शेयर बाजार, मुद्रा बाजार, जिंस बाजार और सर्राफा बाजार बंद रहे। हालांकि, एमसीएक्स शाम को खुलेगा, जबकि एनसीडीईएक्स बंद रहेगा। अब घरेलू शेयर बाजार सहित अन्य बाजारों में बुधवार को कारोबार होगा।
केंद्र सरकार ने निम्न श्रेणी के लौह अयस्क के लिए मूल्य निर्धारण मानदंडों में संशोधन करने को नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत खनिज रियायत नियमावली में महत्वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें बीएचक्यू और बीएचजे सहित निर्धारित सीमा से नीचे के हेमेटाइट लौह अयस्क के एएसपी की प्रकाशन पद्धति का प्रावधान है।
Nifty 50 और Sensex में 9 अप्रैल को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक संकेत कमजोर हैं और तेल कीमतों में तेजी से बाजार पर दबाव बना हुआ है।
पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच दो सप्ताह तक सीजफायर का ऐलान होने के बाद ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। लेकिन, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा खरीदारी होती हुई नजर आ रही है।
अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर सीजफायर का ऐलान होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 17 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड लुढ़क कर 91.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट डब्ल्यूटीआई क्रूड टूट कर 91.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण दुनिया के तमाम देशों की तरह ही भारत की अर्थव्यवस्था पर भी लगातार दबाव बढ़ रहा है। इस दबाव की वजह से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के साथ ही सप्लाई और सर्विस सेक्टर पर भी काफी नकारात्मक असर पड़ा है। संकट की स्थिति में केंद्र सरकार जल्दी ही बड़ा राहत पैकेज जारी करने का ऐलान कर सकती है।
गुड फ्राइडे के कारण आज घरेलू शेयर बााजार बंद है। वहीं, सप्ताहिक अवकाश होने की वजह से इस शनिवार और रविवार को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। अब अगले हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बााजार में कारोबार हाोगा।
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। होर्मुज के जरिए तेल की सप्लाई में बाधा पैदा होने के कारण ब्रेंट क्रूड लगभग आठ फीसदी उछलकर 109.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने दुबई के एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद बैंक को सब्सिडी मॉडल के तहत विदेशी बैंक के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 3,470 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक तेजी दर्ज की गई है।
घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी रहने वाली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज कोई कारोबार नहीं होगा। स्टॉक मार्केट में रामनवमी के मौके पर यह छुट्टी दी गई है।
देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने एक डिजिटल मनोरंजन कंपनी क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।
दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित नई प्रोत्साहन योजना स्वच्छ परिवहन की दिशा में तेजी ला सकती है। खासकर लास्ट-माइल मोबिलिटी सेगमेंट में इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है, ऐसा उद्योग विशेषज्ञों का मानना है।
पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमत आज एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गई है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:15 बजे ब्रेंट क्रूड 99.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 88.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी रहेगी। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है।
अमेरिका और इजराइल तथा ईरान के बीच जारी जंग के थमने के संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी का रुख बना रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों ने खरीदारी का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की रफ्तार लगातार बढ़ती गई।
इस्पात मंत्रालय 23 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए-3 की तीसरी मंजिल पर स्थित इस्पात कक्ष में एक खुली बैठक का आयोजन करेगा। इस बैठक में इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
केंद्र सरकार ने सौर सिल्लियों और वेफर्स के लिए अनुमोदित मॉडल और निर्माता सूची (एएलएमएम) फ्रेमवर्क का विस्तार किया है, जो 1 जून, 2028 से प्रभावी होगा। यह कदम सौर आपूर्ति श्रृंखला में घरेलू मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने, आयात पर निर्भरता कम करने और वैश्विक सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र बनने की भारत की महत्वाकांक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।
