logo


विदेश

Ranchi Express

कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल महिला अधिकारों के खिलाफः भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं हो पाने के लिए शनिवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की। परिसीमन को सीटों के पुनर्निर्धारण का अभिन्न अंग बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण देने से दक्षिण के राज्यों की सीटें घट जाएंंगी। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने जहां महिलाओं की राजनीतिक आकांक्षाओं को कुचलने का ‘जश्न’ मनाया, जबकि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ranchi Express

(कैबिनेट) भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन

केंद्र सरकार समुद्री बीमा कवरेज को लेकर विदेशी बीमाकर्ताओं पर निर्भरता कम करने के लिए 12,980 करोड़ की सॉवरेन गारंटी के साथ भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (बीएमआई) का गठन करेगी। इससे किफायती और हर स्थिति में बीमा सुरक्षा मिलेगी। भारत का व्यापार प्रवाह सुरक्षित रहेगा। युद्ध और दस्युता से प्रभावित जोखिम भरे मार्गों पर भी सुरक्षा मिलेगी। सभी प्रमुख समुद्री जोखिमों को कवरेज मिलेगा।

Ranchi Express

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने अमेरिका को फिर धमकाया, नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटाए

अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को ईरान युद्धविराम का उल्लंघन मानता है और अगर यह नाकाबंदी नहीं हटाई गई तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद कर देगा। कुछ घंटे पहले शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान युद्धविराम की अवधि के दौरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन खोलने की घोषणा की थी।

Ranchi Express

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री २०-२२ अप्रैल तक नेपाल दौरे पर

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों को देखने वाले अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री समीर पॉल कपूर सोमवार २० अप्रैल से २२ अप्रैल तक नेपाल का दौरा करने वाले हैं। बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद नेपाल आने वाले वे अमेरिकी सरकार के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों होंगे।

Ranchi Express

नेपाल के मुस्तांग जिले में लाल पहाड़ी के भीतर मिला १२०० वर्ष पुराना रहस्यमयी गुफा

नेपाल के मुस्तांग जिले के वारागुंग मुक्तिक्षेत्र के छुसॉन्ग में लाल मिट्टी के पहाड़ की दीवार को काटकर बनाई गई गुफाओं के भीतर भी एक गुम्बा (बौद्ध मठ) स्थित है। इस गुम्बा में स्थापित मूर्तियों के इतिहास को समझने पर पता चलता है कि गुफा के अंदर स्थित यह गुम्बा लगभग 1,200 वर्ष से भी अधिक पुराना है।

Ranchi Express

ईरान ने अमेरिका के एफ-35 समेत दो विमानों को मार गिराया

पश्चिम एशिया में 35 दिनों से जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने मध्य हवाई क्षेत्र में अमेरिका के एफ-35 समेत दो लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है। इसके पहले भी ईरानी सेना ने एक एफ-35 विमान को मार गिराया था।

Ranchi Express

युद्ध के चलते खाड़ी देशों से 38 नेपाली नागरिकों के शव हवाई मार्ग से लाने में समस्या

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी और पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों से 38 नेपाली नागरिकों के शव स्वदेश लाने में कठिनाई हो रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर क्षेत्री ने बताया कि युद्ध के दौरान पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में विभिन्न कारणों से नेपाली नागरिकों की मृत्यु हुई है, जिनके शव हवाई मार्ग सुचारु न होने के कारण नेपाल नहीं लाए जा सके हैं। इन शवों को नेपाल लाने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है और उन्हें जल्द ही लाया जाएगा।

Ranchi Express

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान में सिंध व पंजाब की सरकारों ने सब्सिडी की घोषणा की

पेट्रोल और डीज़ल की आसमान छूती कीमतों के बीच सिंध और पंजाब की सरकारों ने आम जनता को राहत देने के लिए बड़े सब्सिडी पैकेज का ऐलान किया है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ और सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह द्वारा घोषित इन योजनाओं में किसानों, मोटरसाइकिल चालकों और परिवहन क्षेत्र के लिए सीधे आर्थिक लाभ शामिल हैं, जबकि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भी अहम फैसले लिए गए हैं। बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट के दबाव के बीच इन कदमों को आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Ranchi Express

ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ तो तेल और गैस में लगा दी जाएगी आग

बल्कि ईरान की राजनीति, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति में भी गहरा प्रभाव रखता है। ईरान में दो तरह की सेना है। पहली नियमित सेना है। इसे आर्टेश कहा जाता है। यह आमतौर पर सीमाओं की सुरक्षा करती है। दूसरी आईआरजीसी है।

Ranchi Express

इजराइल ने लेबनान पर दागे रॉकेट, मिसाइल, बेरूत में कई स्थानों पर लगी आग

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच तनातनी बरकरार है। इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में आज तड़के रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इजराइल ने कहा है कि वह लेबनान से हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगा।

Ranchi Express

अमेरिकी वायुसेना का रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट पश्चिमी इराक में लापता

इस घटना में दो एयरक्राफ्ट शामिल थे। एक एयरक्राफ्ट पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित रूप से लैंड हो गया। यह दुश्मन की फायरिंग या फ्रेंडली फायरिंग की वजह से नहीं हुआ''

Ranchi Express

अमेरिका के मिशिगन में टेंपल इजराइल पर हमला, गोलीबारी में संदिग्ध की मौत

संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन राज्य के वेस्ट ब्लूमफील्ड स्थित टेंपल इजराइल में गुरुवार दोपहर किए गए हमले के दौरान हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आराधनालय (सिनेगॉग) के अंदर कोई हताहत नहीं हुआ।

Ranchi Express

कैलिफोर्निया पर ईरान कर सकता है ड्रोन हमला, एफबीआई ने किया आगाह

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिपोर्ट पर कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर कहा: "हालांकि हमें इस समय किसी भी आने वाले खतरे के बारे में पता नहीं है। हम अपने राज्य में किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।"

Ranchi Express

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 150 रॉकेट, ईरान ने एकीकृत अभियान में मिसाइल दागीं

इजराइल के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि हिजबुल्लाह ने यह हमला ईरान के समर्थन में शुरू किया है। इस अधिकारी ने रात लगभग आठ बजे ईरान ने एक मिसाइल से देश सेंट्रल इलाके को निशाना बनाया। इसी दौरान हिजबुल्लाह ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

Ranchi Express

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला

यूकेएमटीओ के मुताबिक इस इलाके में कुल तीन व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया गया। इनमें एक थाई-रजिस्टर्ड जहाज और दो अन्य जहाज हैं। इस इलाके में पिछले 12 दिनों से वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर कोई हमला नहीं हुआ था। मौजूदा घटना के बाद से समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है। फिलहाल हमले के पीछे कौन हैं और घटना की असली वजह क्या थी, इसकी जांच जारी है।

Ranchi Express

ईरान पर हुए हमले में खामेनेई के दूसरे पुत्र मोजतबा गंभीर चोटों के बावजूद सुरक्षित

अमेरिका-इजराइल के ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के पहले दिन 28 फरवरी को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दिवंगत होने के साथ ही उनके दूसरे पुत्र मोजतबा खामेनेई को गहरी चोट आई हैं। इस हमले में अयातुल्ला खामेनेई के साथ परिवार के अनेक सदस्य

Ranchi Express

उत्तर कोरिया ने फिर किया क्रूज मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने नए युद्धपोत से किए गए इस मिसाइल परीक्षण को वीडियो लिंक के जरिए देखा। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, जिसे लेकर उत्तर कोरिया ने चेतावनी स्वरूप यह कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Ranchi Express

बांग्लादेश में नए स्पीकर की तलाश तेज, प्रधानमंत्री तारिक ने पार्टी सांसदों से की चर्चा

बांग्लादेश की संसद को जल्द ही नया स्पीकर मिलने की उम्मीद है। इस बावत सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार को राजधानी के जातीय संसद सचिवालय में सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों के साथ बैठक की।

Ranchi Express

पेंटागन ने कहा- ईरान के साथ युद्ध में 10 दिन में अमेरिका के 140 सैनिक घायल

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बयान में कहा, "इनमें से अधिकतर को मामूली चोट आई है। आठ अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें सबसे अच्छी मेडिकल केयर मिल रही है।" अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ईरान के 16 सैन्य जलयान नष्ट किए जा चुके हैं।

Ranchi Express

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी सैन्य जलयानों को नष्ट किया

अमेरिका-इजराइल के ईरान पर 28 फरवरी के सैन्य आक्रमण के बाद अब होर्मुज स्ट्रेट युद्ध के मैदान में बदलता दिख रहा है। अमेरिका ने कहा है कि उसकी नौसेना ने मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जलयानों को नष्ट कर दिया है। दुनियाभर के लिए तेल निकासी की दृष्टि से होर्मुज स्ट्रेट सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

Ranchi Express

अमेरिका बोला- ईरान के मिसाइल उत्पादन ढांचे को करेंगे तबाह, तेहरान का हाइफा की रिफाइनरी पर हमले का दावा

लेविट ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत की जा रही है और इसका उद्देश्य ईरान की मिसाइल तथा सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विश्वास है कि अभियान के लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिए जाएंगे।

Ranchi Express

ईरान में ऑयल डिपो पर हमलों के बाद ‘ब्लैक रेन’ का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

ईरान में तेल ठिकानों पर हुए हमलों के बाद वातावरण में जहरीले धुएं के घने बादल फैल गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने संभावित ‘ब्लैक रेन’ यानी जहरीली बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

Ranchi Express

सऊदी अरब में मिसाइल हमले से एक भारतीय की मौत, बांग्लादेशी नागरिक भी मारा गया

सऊदी अरब में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच एक रिहायशी परिसर पर मिसाइल गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक बांग्लादेशी नागरिक भी इस घटना में मारा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमले में कम से कम 12 अन्य बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए हैं।

Ranchi Express

नेपाल : 165 सांसदों में 40 वर्ष से कम आयु के 60 युवा सांसदों की जीत

नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के तहत सोमवार तक घोषित 160 निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों के अनुसार नई संसद में 40 वर्ष से कम उम्र के सांसदों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। हालांकि अभी 110 समानुपातिक सांसदों में भी कई युवा सांसदों के आने की उम्मीद है।

Ranchi Express

नेपाल में राजतंत्र समर्थकों को जनता ने नकारा, पूर्व राजा की सत्ता में वापसी का अध्याय खत्म

नेपाल के संसदीय चुनाव में राजतंत्र की वापसी की मांग करने वाली ताकतों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव परिणामों में राजतंत्र समर्थक दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का लगभग पूरी तरह सफाया हो गया है और उनकी पार्टी का सिर्फ एक उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर सका है। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन सहित सभी बड़े

Ranchi Express

ईरान में अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए खामेनेई के बेटे मोजतबा को चुना गया सर्वोच्च नेता

अमेरिका-इजराइल के सैन्य अभियान में 28 फरवरी को मारे गए ईरान की इस्लामिक क्रांति के लीडर और सर्वोच्च नेता दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी चुन लिया गया। मोजतबा इस्लामिक क्रांति के लीडर और देश के सर्वोच्च नेता होंगे। 88 सदस्यीय एक्सपर्ट्स असेंबली

Ranchi Express

नेपाल के इतिहास में पहली बार किसी दल को दो-तिहाई बहुमत की संभावना

प्रतिनिधि सभा चुनाव की मतगणना जारी रहने के बीच नेपाल के इतिहास में पहली बार किसी एक दल को दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना बनती दिख रही है। ताजा रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) तेजी से दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। 165 सीटों पर हुए प्रत्यक्ष निर्वाचन में इस पार्टी के द्वारा 120 से अधिक सीटे मिलती दिखाई दे रही है।

Ranchi Express

नेपाल: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने जीते, तीसरी बार निर्वाचित

अपने नेतृत्व में पार्टी को अभूतपूर्व विजय दिलाने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने एक बार फिर चितवन निर्वाचन क्षेत्र-2 से भारी मतों से निर्वाचित हुए हैं। लामिछाने ने कुल 54,402 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस की मीना खरेल को

Ranchi Express

डोनाल्ड ट्रंप ने दी होली की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा- ''मेलानिया और मैं होली के हिंदू त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं। यह दिन वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। आज, जब दुनिया भर के समुदाय रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं, मैं होली मनाने वाले सभी अमेरिकियों को आशा, शांति और एकता से भरे दिन की शुभकामनाएं देता हूं।''

Ranchi Express

ईरानी युद्धपोत को श्रीलंका में बनाया निशाना, 87 नौसैनिक मारे गए, खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम स्थगित

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले के बाद समूचा मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) रणभूमि बना हुआ है। हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई और परिवार के सदस्यों की मौत हो चुकी है। ईरान में हालात इतने मुश्किल हो गए हैं कि खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक करने के सभी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए हैं।