BREAKING NEWS

logo

इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रालय 23 मार्च को करेगा खुली बैठक


नई दिल्ली, 18 मार्च । इस्पात मंत्रालय 23 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए-3 की तीसरी मंजिल पर स्थित इस्पात कक्ष में एक खुली बैठक का आयोजन करेगा। इस बैठक में इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि कंपनियां और संगठन संबंधित अपने मुद्दों को इस बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बैठक में भाग लेने के लिए tech-steel[at]nic[dot]in पर ईमेल भेजकर उपरोक्त तिथि के लिए निश्चित समय स्लॉट प्राप्त किया जा सकता है। मंत्रायल के मुताबिक ई-मेल भेजते समय निम्नलिखित जानकारी शामिल की जा सकती है:- कंपनी/एसोसिएशन का नाम, उद्योग और उत्पाद का प्रकार, जैसे ऑटोमोबाइल /एयरोस्पेस/दूरसंचार/रक्षा, आदि। यह समस्या एसआईएमएस/एसएआरएएल एसआईएमएस और क्यूसीओ छूट से संबंधित है। यदि कोई हो तो एसआईएमएस/एसएआरएएल एसआईएमएस/क्यूसीओ छूट आवेदन का संदर्भ दें। समस्या का संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 50 शब्द), प्रतिभागी का नाम और पदनाम (किसी तीसरे पक्ष का प्रतिनिधित्व स्वीकार्य नहीं है) और प्रतिभागी की संपर्क जानकारी (मोबाइल नंबर और ईमेल) शामिल है।

मंत्रालय के मुताबिक इस खुली बैठक का आयोजन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा और समय-सीमा की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। व्यवस्था संबंधी परेशानियों के कारण बिना पूर्व बुकिंग के प्रवेश संभव नहीं होगा और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संगठन से केवल एक प्रतिनिधि को ही अनुमति दी जाएगी। इस्पात मंत्रालय के मुताबिक संबंधित पक्ष को यह सलाह दी जाती है कि इस्पात के आयात के लिए एसआईएमएस/एसएआरएएल एसआईएमएस/क्यूसीओ छूट से संबंधित समस्याओं का सामना कर रही कोई भी कंपनी या संस्था 20 मार्च को दोपहर तीन बजे तक उपरोक्त ईमेल पते पर अपना अनुरोध भेजकर समय-सीमा की पुष्टि करवा सकती है।