BREAKING NEWS

logo

भुवनेश्वर के महाबीर मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कोई हताहत नहीं


भुवनेश्वर, 20 मार्च । नगर के सीआरपी चौक के पास स्थित महाबीर मार्केट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस आग से किसी के हताहत हाेने की खबर नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महाबीर मार्केट कॉम्प्लेक्स में बैंक एटीएम, कपड़ों की दुकानें, प्लास्टिक सामान की दुकानें और कई अन्य खुदरा प्रतिष्ठान हैं। इस मार्केट में आज सुबह आग लगने से जार में मौजूद दुकानदारों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई और कुछ ही देर में आसपास की दुकानों तक फैल गई। देखते ही देखते पूरे परिसर में घना धुआं फैल गया, जिससे दृश्यता कम हो गई। दमकलकर्मियों ने काफी मुश्किलाें से आग पर काबू पाया।

इस आग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हाेने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास जारी है।