BREAKING NEWS

logo

अस्पताल अग्निकांड : स्वास्थ्य मंत्री के त्यागपत्र की मांग को लेकर आडिशा विधानसभा में हंगामा, प्रश्नकाल बाधित


भुवनेश्वर, 20 मार्च। कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत के मामले में राज्य विधानसभा

में शुक्रवार काे भी विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस सदस्य राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डाॅ मुकेश महालिंग के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। विरोधी दलों के विधायकों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल का कार्यक्रम नहीं चल सका। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन को 11.30 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की ।

आज सुबह निर्धारित समय 10:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी प्रश्नकाल प्रारंभ करना चाहती थीं, लेकिन इसी दौरान कांग्रेस और बीजद के सदस्याें ने एससीबी मेडिकल में आग लगओ की घटना को लेकर विरोध शुरू कर दिया और वे सदन के वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। उनके हाथों में पाेस्टर थे, जिनमें राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की विफलताओं का उल्लेख किया गया था। विपक्षी सदस्य हंगामा कर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र देने की मांग में नारे लगा रहे थे। अध्यक्ष पाढ़ी ने विपक्षी सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर लौटकर सदन की कार्यवाही में सहयोग करने का आग्रह किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। अंततः उन्हें सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।