BREAKING NEWS

logo

वरुणा पार जोन में निगेटिव बैलेंस के रिचार्ज की बढ़ गई सूची, कार्मिकों ने उपभोक्ताओं को दी जानकारी


वाराणसी, 20 मार्च। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की वाराणसी में खण्ड- वरुणा पार जोन में निगेटिव बैलेंस के रिचार्ज की सूची बढ़ने पर अधिशासी अभियंता ने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को उपभोक्ताओं को फोन से सूचित करने में लगा दिया। वरुणा जोन में कोइलहवा उपकेन्द्र पर भी कार्मिकों द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को फोन पर निगेटिव बैलेंस का रिचार्ज करने, फोन में ऊर्जावान ऐप इंस्टॉल करने की जानकारी दी गई। विद्युत कार्मिकों ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में जितना रिचार्ज करते हैं, उतना ही बिजली खर्च कर पाते हैं। ऐसे में बहुत सारे उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चले जाने के कारण उन्हें इसकी जानकारी देना अति आवश्यक होता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि माइनस बैलेंस उपभोक्ताओं की सूची बढ़ी हुई है। अगले 24 घंटे में यह सूची कम होकर दो-चार नामों वाली ही बचेगी।

बता दें कि वाराणसी शहर में तेजी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। उपभोक्ताओं द्वारा आवश्यकता अनुसार रिचार्ज करा कर उतनी बिजली का उपयोग किया जाता है। निगेटिव सूची में जाने के बाद उन्हें सूचित किया जाता है और बाद में रिचार्ज नहीं होने पर विद्युत आपूर्ति रोकी जाती है।