BREAKING NEWS

logo

शिव ही सृष्टि के आधार है - काले


# धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कृति को सशक्त करने का माध्यम हैं ।

# लक्ष्मीनगर में आयोजित पार्थिव पूजन, शिव कथा में शामिल हुए काले 

जमशेदपुर : युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लक्ष्मीनगर (प्रेम नगर) द्वारा आयोजित भव्य पार्थिव पूजन एवं शिव कथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर भगवान शिव के श्रीचरणों में माथा टेककर समस्त मानवता के सुख, शांति और विश्व कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। चारों ओर “हर हर महादेव” के जयघोष से परिसर गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। 

इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, आरती की गई तथा हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठा।

मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति व्यक्ति के भीतर आत्मबल, संयम और सेवा की भावना को जागृत करती है। ऐसे आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और बुनियादी परंपराओं को मज़बूत बनाने का सशक्त माध्यम है ।  उन्होंने कहा की शिव ही शक्ति के आधार है -  उनकी आराधना से समस्त ब्रह्मांड की चेतना और ऊर्जा का निर्माण होता है । 

भव्य एवं दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए काले ने आयोजनकर्ताओं, सहयोगियों तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार और साधुवाद व्यक्त किया।