🕉 प्रेस विज्ञप्ति 🕉
जमशेदपुर : साक्षी शीतला मंदिर में श्री मनोज बाजपेयी जी के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
आयोजन में आए सभी श्रद्धालुओं के लिए भोग एवं प्रसाद (भोजन) की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे कार्यक्रम में सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला।
हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

