कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज गिरिडीह जिले के उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री यादव ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को 20 फरवरी 2026 को गिरिडीह में आयोजित होने वाले "मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026" समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने उक्त आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की तथा गिरिडीहवासियों के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

