बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह राशि ट्रांसफर की गई। अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक लगभग 4.97 लाख महिला लाभुकों के खातों में योजना की राशि भेजी जा चुकी है। महिला लाभुकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि इससे स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय और पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। योजना को महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
भागलपुर में 61 हजार महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये ट्रांसफर
