बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पेद्दागेलूर के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में एक नक्सली मारे जाने की पुष्टि हुई है।
मारा गया नक्सली डीव्हीसीएम उधम सिंह बताया जा रहा है, जो एक बड़ा नक्सली कमांडर माना जाता था। हालांकि मारे गए नक्सली के नाम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
इसके साथ ही एके -47 राइफलें और अन्य भारी हथियार व विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं।
मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर खंगाला जा रहा है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।
यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी। वर्तमान में सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है ताकि छिपे हुए अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके। मुठभेड़ बीहड़ और जंगली इलाके में चल रही है, जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी अभियान पर डटे हुए हैं।
कार्रवाई पर चर्चा करते हुए 4वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट विदेखो किए ने बताया कि, "गोगुंडा का यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों के नियंत्रण में था और सुरक्षा बलों के लिए एक कटा हुआ क्षेत्र था। लेकिन 74वीं बटालियन ने 20 नवंबर, 2025 को एक अग्रिम परिचालन बेस स्थापित किया है।"
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर
