छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 14 बैंकों का फाइनल एम्पैनलमेंट किया है। इससे रेरा के अंतर्गत पंजीकृत परियोजनाओं के खातों की निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है। अंतिम पैनल में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कर्नाटक बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक शामिल हैं। रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि प्राधिकरण की प्राथमिकता रेरा के अंतर्गत पंजीकृत परियोजनाओं में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। बैंकों के अंतिम पैनल में शामिल होने से परियोजना खातों की निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे घर खरीदारों का विश्वास बढ़ेगा और राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र अधिक व्यवस्थित व विश्वसनीय बनेगा।

