इंफाल, मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान
अलग-अलग हिस्सों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। वाहनों की सुरक्षित
आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुल 104 नाका
लगाए गए। मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने यह जानकारी आज दी।
पुलिस के
अनुसार, इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल थानांतर्गत मिनुथोंग क्षेत्र से जबरन
वसूली करने वाले केसीपी (पीडब्लूजी) के सक्रिय कैडर पुयम सिंदूर सिंह उर्फ
चालम्बा (43) को गिरफ्तार किया। आरोपित बिष्णुपुर जिले का निवासी बताया गया
है। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने केसीपी (पीएससी) के एक सक्रिय
कैडर जानी कंगजम उर्फ जापान (23) को गिरफ्तार किया गया। उसे इंफाल पश्चिम
जिले के लाम्फेल थाना क्षेत्र में स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।
इसके
अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले 234
वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई। सभी संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा
उपाय किए गए हैं। गाड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए
संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा काफिला दिया गया। शनिवार को पहाड़ियों और
घाटी दोनों में कुल 104 नाके लगाए गए।

