बॉलीवुड एवं वेस्टर्न गानों की रही धूम
करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ- "बैटल सिंफाॅनी
जमशेदपुर 10 अप्रैल 2026
करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था "स्पार्क' द्वारा आयोजित वार्षिक कला महोत्सव "सतरंग-15" का आज दूसरा दिन था। आज कि कार्यक्रम था-"बैटल सिम्फाॅनी"। कार्यक्रम में बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड डुएट, तथा वेस्टर्न सोलो की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। जिनमें 15 से अधिक कलाकार छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली में अपूर्वा श्रीवास्तव, आदित्य कुमार तथा सना अंजुम के अलावा श्री थॉमस सैंवेल थे जिनके निर्णय के अनुसार सभी श्रेणियां में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं से भरी हुई सभा में स्पार्क के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री लक्ष्मी राम मुरमू ने स्वागत किया। संपूर्ण कार्यक्रम को स्पार्क की सदस्या मानसी एवं सिमरन कुमारी ने संचालित किया और मुस्कान कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। स्पार्क के कोऑर्डिनेटर डॉ यहिया इब्राहीम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

