प्रवक्ता के 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी, परीक्षा शनिवार से
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से प्रवक्ता संवर्ग के 18 विषयों के 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 09 एवं 10 मई को किया जा रहा है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें 4,64,605 पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश सरकार की पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा नीति के अनुकूल सभी तैयारियां की गई हैं।


























