आसनसोल, 25 मार्च । आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरजा मोड़ इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से करीब 34 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.5 लाख नकद बरामद किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जिसमें मौके पर नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक टोटो को रोका, जिसमें सवार तीन लोगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ और नकदी बरामद होने के बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपित रेलपार क्षेत्र के निवासी हैं। टोटो चालक से पूछताछ में उसने बताया कि वह रेलपार आलम नगर निवासी एमडी नवाब को छोड़ने जा रहा था।
चालक के अनुसार, नवाब ने उसे बताया था कि उसकी तबीयत खराब है और उसे आलम नगर पहुंचाना है।
हालांकि, नारकोटिक्स विभाग अधिकारियों को पहले से मिली श सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

