BREAKING NEWS

logo

सुधीर कुमार सिन्हा बने भाजपा के छतरपुर मंडल अध्यक्ष


सुधीर कुमार सिन्हा बने भाजपा के छतरपुर मंडल अध्यक्ष

धर्मेंद्र कुमार रिंकू 

छतरपुर (पलामू): भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुधीर कुमार सिन्हा को छतरपुर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी द्वारा की गई।
सुधीर कुमार सिन्हा भाजपा के पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
नेताओं ने दी बधाई
उनकी नियुक्ति पर भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी। बधाई देने वालों में पलामू जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,भाजपा के समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी सह भाजपा नेता कैलाश सिंह, छतरपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, बैजनाथ सिंह,भगवान दास,जगदीश यादव, मनोज गुप्ता, अनिल सिंह, अजित प्रजापति, कमलेश गुप्ता, बिगन भुइयां, शिव भुइयां समेत दर्जनों कार्यकर्ता ने बधाई दी है।