कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार
सुबह महान स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से मौलाना
आज़ाद के योगदान को याद किया।
ममता बनर्जी ने अपने संदेश में लिखा
कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जीवन ज्ञान की शक्ति, सांप्रदायिक सौहार्द और
अडिग देशभक्ति का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि आज़ाद न केवल भारत के
स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे, बल्कि आधुनिक भारत की बुनियाद रखने
वाले महान व्यक्तित्वों में भी शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने उल्लेख
किया कि मौलाना आज़ाद का संपूर्ण जीवन देश की एकता, शिक्षा के प्रसार और
आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। उनका विचार और आदर्श आज भी
देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
ममता बनर्जी की इस
श्रद्धांजलि को राज्य में स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता
के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
