कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटू गांव के समीप शनिवार को एक मैक्स पिक अप वैन सड़क किनारे पड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर से सब्जी लेकर रांची आ रही मैक्स पिकअप वैन तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने के डर से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में वैन पर सवार खलासी राजन महली (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए रांची के हिनू चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वाहन चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। मैक्स पिकअप वैन के चालक ने बताया कि रांची पहुंचने से कुछ दूर पहले सामने से काफी तेज गति से आ रही हाईवा ने अचानक दाहिनी ओर आने लगा। इससे वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गया।
घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

