BREAKING NEWS

logo

बलोच लिबरेशन आर्मी ने नुश्की के जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा किया



क्वेटा (बलोचिस्तान):  बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने नुश्की के जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया। बीएलए ने यह जानकारी वीडियो जारी कर दी। यह रिहाई पाकिस्तान की सेना के बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ शुरू अभियान के बीच की गई। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल हकल पर एक वीडियो जारी किया। 


इसमें जिला उपायुक्त नुश्की और उनकी पत्नी को सशस्त्र लोगों के हवाले करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे फिलहाल बलोच लिबरेशन आर्मी की हिरासत में हैं। बीएलए ने कहा कि उसने जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया है।