BREAKING NEWS

logo

शिक्षक के माता-पिता की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत


प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूपारा गांव में शिक्षक राम विलास दास के घर से उनके पिता वकील राम और मां झुनिया देवी का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया दोनों की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटना को योजनाबद्ध माना जा रहा है क्योंकि घर में संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि आरोपी घर में कैसे दाखिल हुए।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। गांव में इस घटना के बाद भय और सन्नाटा का माहौल है।