आज दिनांक- 26.03.26 को पूर्वी सिंहभूम जिला में रामनवमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के संदर्भ में पुलिस उप-महानिरीक्षक जगुआर रांची के इंद्रजीत माहथा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे अपने सभी अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी को पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का,संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने, जुलूस एवं शोभायात्रा रुट का भौतिक सत्यापन करने का एवम् सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया l बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,पुलिस अधीक्षक नगर, सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।
रामनवमी को लेकर पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक
