महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। बाबा भोलेनाथ की पारंपरिक विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य की प्रगति, सुख -समृद्धि- शांति एवं खुशहाली की कामना की।

