BREAKING NEWS

logo

जदयू महानगर संगठन चुनाव को लेकर भागलपुर में अहम बैठक


भागलपुर के नयाबाजार स्थित जदयू महानगर कार्यालय में संगठन चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप सिंह और जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक पंकज कुमार पटेल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रत्येक सेक्टर से तीन-तीन नाम प्राप्त किए गए, जिनमें सर्वसम्मति से प्रत्येक सेक्टर के लिए एक निर्वाचन पदाधिकारी और एक पर्यवेक्षक चुना गया। सेक्टर चुनाव 21 से 23 फरवरी के बीच आयोजित होंगे, जिनमें सेक्टर अध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष संजय साह सहित कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि संगठन चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए जाएंगे, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।