रांची, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू जागृति मंच झारखंड
प्रदेश की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर के
मुख्य द्वार पर सेवा शिविर लगाया गया। इस शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं
को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
मंच की ओर से शिव
भक्तों के लिए दूध, फूल, बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री की निशुल्क
व्यवस्था की गई थी, ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की
असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश अधिकारी
सुजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
मंच
के स्वयंसेवक सुबह चार बजे से ही सेवा कार्य में जुट गए थे। वे
श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन में सहयोग, पूजन सामग्री वितरण और अन्य
आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे थे। भक्तों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो,
इसके लिए पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ व्यवस्था संभाली जा रही थी।
सेवा
कार्य में सुजीत सिंह, निशांत यादव, चंदन सिंह राजपूत, चंदन मिश्रा,
अभिजीत मिश्रा, रवि चौधरी, शिवानी पांडे, ऋषभ सिंह, नितिन ओझा, अमित
अग्रवाल, सुनील बरनवाल, सत्य सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, सोनू भारद्वाज, मयंक
चौधरी, अनुभव पासवान, गौतम बर्मन, पहलाद भगत, सुषमा तिग्गा, अर्पित सिंह और
महेंद्र प्रसाद दागी सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
मंच
के पदाधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन अवसर पर सेवा कार्य
करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भविष्य में भी समाज और
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने का
संकल्प व्यक्त किया।-
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में हिंदू जागृति मंच का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को मिली नि:शुल्क पूजन सामग्री
