logo

झारखंड का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट विधानसभा में पेश


झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश किया।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य की वित्तीय स्थिति, आर्थिक प्रगति और विकास की दिशा में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभाव का भी उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट में राज्य की आर्थिक मजबूती, राजस्व स्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का आकलन प्रस्तुत किया गया, जिससे आगामी बजट और नीतिगत निर्णयों के लिए आधार तैयार किया जा सके।