नगर निकाय चुनाव के तहत चुनाव संयोजक काशीनाथ महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महुआ टोली (वार्ड-5) में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान प्रत्याशी रानी टूटी ने लोगों से मुलाकात कर छड़ी छाप पर मतदान करने की अपील की। रानी टूटी ने कहा कि यदि उन्हें जनता सेवा का अवसर देती है तो क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पारदर्शी प्रशासन और समग्र विकास के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यकर्ताओं ने विकास और स्वच्छ छवि के समर्थन में एकजुट होकर वोट देने की अपील की।
नगर निकाय चुनाव: रानी टूटी के समर्थन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान
