BREAKING NEWS

logo

जमशेदपुर के बिल्डिंग कालीबाड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई अष्टमी पूजा


जमशेदपुर के बिल्डिंग कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा
जमशेदपुर के बिल्डिंग कालीबाड़ी परिसर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न कराई गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप की आराधना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कुमारी पूजन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को मां का रूप मानकर पूजन एवं भोजन कराया गया।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
रांची एक्सप्रेस संवाददाता, जमशेदपुर