कोकराझार
(असम), शक्ति आश्रम बजरंग दल की नई इकाई का विधिवत गठन
किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार रात फकीराग्राम स्थित शिव मंदिर
परिसर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद शक्ति आश्रम इकाई
के अध्यक्ष प्रदीप नारायण देव ने की।
इस अवसर पर कुल 31 सदस्यीय
बजरंग दल इकाई का गठन किया गया। संगठनात्मक संरचना के तहत सौरव दे को
संयोजक, जबकि बाबुल शील और शिवा देवनाथ को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी
गई।
कार्यक्रम में धुबड़ी विभाग बजरंग दल के विभाग संयोजक विजय
प्रकाश राम ने संगठनात्मक ढांचे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
सुदृढ़ संगठन ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे
बढ़ा सकता है। सीमांत चेतना मंच के संपर्क प्रमुख अरविंद शील ने ‘बौद्धिक’
सत्र के दौरान हिंदुत्व तथा समकालीन हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न
महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में बजरंग दल
कोकराझार जिला संयोजक नारायण वैष्णव तथा विश्व हिंदू परिषद फकीराग्राम
इकाई के सचिव गौतम सरकार (बापन) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके
अतिरिक्त विश्व हिंदू परिषद कोकराझार जिला उपाध्यक्ष कार्तिक भौमिक एवं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्ति आश्रम इकाई के कार्यकर्ता पवन गिरी सहित
अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर नवगठित इकाई
के पदाधिकारियों ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त रूप से आगे
बढ़ाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

