BREAKING NEWS

logo

छिंदवाड़ा से आज द्वारका–सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन


छिन्दवाडा,   मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से चयनित तीर्थ यात्रियों को द्वारका–सोमनाथ तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिए विशेष ट्रेन आज सोमवार को शाम 07:30 बजे छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को शाम 06:30 बजे तक छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन में उपस्थित कराना अनिवार्य होगा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने यात्रियों को स्टेशन तक लाने एवं विशेष ट्रेन में बैठाने की समस्त व्यवस्था एवं दायित्व नगर निगम आयुक्त तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपे गये हैं।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी रमेश कुमार मेहरा ने बताया कि तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी चयनित यात्रियों को अपने साथ यात्रा टिकट एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति, जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र अथवा पैन कार्ड में से कोई एक, अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। 


नियत तिथि एवं समय पर विशेष ट्रेन छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन से द्वारका–सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिये प्रस्थान करेगी। संबंधित अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र के सभी चयनित यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान स्थल, समय-सारणी एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी पूर्व से दे दी गई हो।