BREAKING NEWS

logo

फतेहाबाद में घर के बाहर खेल रही बच्ची के अपहरण का प्रयास


फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर इलाके में एक छह वर्षीय बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुछ महिलाएं वहां पहुंचीं और बातचीत के बहाने उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

बताया गया कि महिलाओं ने बच्ची से कहा कि उसकी एक दोस्त उसे बुला रही है और उसे बहलाने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने जबरन बच्ची को उठाने की कोशिश की तो उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिससे घबराकर आरोपी महिलाएं बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गईं।

घटना के बाद बच्ची ने रोते हुए परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।