प्रेस विज्ञप्तिजमशेदपुर: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) में “हृदय रोग निदान” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस हाइब्रिड कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया तथा हृदय रोगों के नवीनतम निदान और उपचार पर अपने विचार साझा किए।सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान और उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही युवा शोधकर्ताओं को अपने शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।रांची एक्सप्रेस संवाददाता, जमशेदपुर
एमटीएमसी जमशेदपुर में “हृदय रोग निदान” पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
