BREAKING NEWS

logo

विधायक सीपी सिंह ने यूरो किड्स प्ले स्कूल का किया उद्घाटन


उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि प्ले स्कूल बच्चों में अनुशासन, व्यवहार, संवाद कौशल और सामाजिक समझ विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ऐसे संस्थानों को समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाला बताया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार संस्थान में आधुनिक शिक्षण पद्धति, सुरक्षित वातावरण और खेल आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लेकर नए संस्थान के शुभारंभ पर खुशी जताई।