BREAKING NEWS

logo

राजकीय मध्य विद्यालय हमीदगंज प्रभारी प्रधानाध्यापक विहीन।


पलामू : जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू  संदीप कुमार द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय हमीदगंज के प्रभारी प्रधाना ध्यापक रीना कुमारी का प्रतियोजन राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय मेदिनीनगर में कर दिया गया है। जिसके कारण रीना कुमारी बुनियादी विद्यालय में योगदान दे चुकी है। अब मध्य विद्यालय हमीदगंज प्रभारी विहीन हो चुका है क्योंकि रीना कुमारी विद्यालय का प्रभार दिए बिना प्रतिनियोजित विद्यालय में योगदान दी है। विदित हो कि राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय मेदिनीनगर के सभी शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया है और पैसों का खेल कर नए शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया जा रहा है। दिनांक 13 /4/26 को ही क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पड़वा के शिक्षक ओम प्रकाश लाल का प्रतिनियोजन किया गया एवं अगले 2 घंटे में ही जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू द्वारा ओम प्रकाश लाल का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया और मध्य विद्यालय हमीदगंज की प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रतिनियोजन राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय मेदिनीनगर में कर दिया गया जबकि मध्य विद्यालय हमीदगंज में 2 पदस्थापित सहायक शिक्षक एवं 2 प्रतिनियोजित शिक्षक मौजूद थे। बालिका बुनियादी विद्यालय एवं मध्य विद्यालय हमीदगंज की दूरी लगभग 200 मीटर की है।