BREAKING NEWS

logo

जल्द गैस पाइपलाइन का कार्य होगा प्रारंभ : अरुणा शंकर, महापौर


बहनों को उपहार, भारत पेट्रोलियम को दिया एनओसी

पलामू : बोर्ड की चौथी बैठक करते हुए महापौर अरुणा  शंकर ने बताया इस बार के बोर्ड में जहां कई योजनाएं अब धरातल पर आने के लिए स्वीकृति और संपुष्टि की  गई  वहीं निगम एवं मेरी बहनों के लिए सबसे बड़ी सौगात कुकिंग गैस पाइपलाइन हेतु भारत  पेट्रोलियम गैस को मेदिनीनगर शहर में पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी दे दी गई । महापौर ने बताया इस योजना की शुरुआत  रेडमा , बारहलोटा, बैरिया से की जाएगी जिसका सर्वेक्षण भारत पेट्रोलियम द्वारा कर लिया गया है । महापौर ने कहा मेरी बहनों को पानी और गैस यह दोनों सुलभ कराना हमारा कर्तव्य है जो सपना जल्द पूरा होगा । महापौर अरुण शंकर ने कहा जल्द हमारे निगम में भी बड़े शहरों के  तर्ज पर कई योजनाएं पूरी कि जाएगी जिसमें पानी, पार्क,सड़क, नाला के अलावे निगम का आधुनिकीकरण नजर आएगा । आज की बोर्ड बैठक में डोर टू डोर व्यवस्था जल्द लागू करने पर जोर दिया गया जिस पर नगर आयुक्त ने बताया इसका कांट्रेक्ट सरकार ने एक बड़े एजेंसी को दे दिया है जो जल्द शहर में कार्य करने लगेगा । माननीय पार्षदों ने भी कई मूलभूत सुविधा पर प्रकाश डाला जिसका जल्द निराकरण कर दिया जाएगा । माननीय अप महापौर मनोज सिंह जी ने कई योजनाओं पर चर्चा जिसे पारित किया गया ।