BREAKING NEWS

logo

वन को अग्नि से बचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक,झारखंड।


प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजीव कुमार ने आज राज्य भर के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी को वन अग्नि सुरक्षा के निर्देश जारी किए ।यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य मुख्यालय से प्रधान मुख्य वन संरक्षक  श्री संजीव कुमार ने दिया। श्री कुमार ने कहा की वन क्षेत्र में आग लगने की घटना होने का समय सामान्यतः फरवरी से मानसून आने तक का होता है इस विषय पर भारत सरकार ,आपदा प्रबंधन विभाग, और वन विभाग तथा ग्रामीणों को मिलकर कार्य करना है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि जनता का सहयोग प्राप्त करें प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने जिला एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया साथ ही हर जिले में कंट्रोल रूम ,रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने तथा 24 घंटे यह कार्यरत हो इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।  प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने टोल फ्री नंबर जारी करने तथा मोबाइल से ग्रामीणों ,मुखिया ,वनवासी, छात्रों आदि को अधिक से अधिक जोड़ने पर का निर्देश दिया  ताकि अग्नि दुर्घटना होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया आप लोग तकनीक का उपयोग सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी करें ,उपकरणों का प्रयोग करें, जल का भंडारण करें ,अग्निशमन विभाग ,जिला से संपर्क में रहे सूचनाओं का आदान-प्रदान करें ।सूचना प्राप्ति जितनी अधिक होगी उतना ही हम अपने वनों को बचा पाएंगे ।वन अग्नि रेखा पर कार्य करें, जनता को जागरूक करें कि जंगल में सिगरेट, बीड़ी ना पिए,आग जलाकर कोई कार्य न करें। नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूकता फैलाए । राज्य मुख्यालय के संपर्क में रहे, वन की निगरानी करें, आधुनिक तकनीक ड्रोन ,सैटेलाइट अलार्म सिस्टम आदि का प्रयोग करें । सूखी पत्तियों की नियमित साफ-सफाई करें। अलर्ट मोड पर रहें। इस बैठक में वन संरक्षक प्रशासन श्री पी आर नायडू, वन संरक्षक वी एस दुबे तथा राज्य भर के अधिकारी उपस्थित थे।