साकची शीतला मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर भक्ति का उमड़ा सैलाब जमशेदपुर: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर साकची स्थित शीतला मंदिर में दुर्गा अष्टमी के दिन श्रद्धा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री राजू बाजपेयी के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माँ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। पूजा के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। रांची एक्सप्रेस संवाददाता, जमशेदपुर
दुर्गा अष्टमी पर साकची शीतला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
