BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित


मुख्यमंत्री ने यहां भगवान  भोलेनाथ की पारंपरिक विधि- विधान से की पूजा- अर्चना, राज्य की प्रगति,  सुख शांति और समृद्धि की कामना की 
 
आप सभी को महाशिवरात्रि महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं,  भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे 

 श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड 

बम बम भोले ... हर हर महादेव... के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक  विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे। 

 महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में  उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़ 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है । इस वर्ष भी यहां हजारों -हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा -अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मैं यहां आये सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं और भगवान भोलेनाथ से उनके खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। आप सभी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत और अभिनंदन किया गया।