मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री को आगामी तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महोत्सव में सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन से जुड़े विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राज्य सरकार की ओर से इस आयोजन को क्षेत्रीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 का आमंत्रण
