BREAKING NEWS

logo

‘द केरल स्टोरी-2’ का पहला सोलो गाना ‘ओ माई’ रिलीज


अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला सोलो गाना ‘ओ माई’ रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से भावनात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इस गीत के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जिनमें दर्द और पछतावे की गहरी भावना झलकती है। श्रेया घोषाल की भावपूर्ण आवाज ने गीत को और प्रभावशाली बनाया है, जबकि संगीतकार मनन शाह ने इसका संगीत तैयार किया है। निर्माताओं ने गाना रिलीज करते हुए एक भावुक संदेश भी साझा किया, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर पहले ही सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर चुका है, और अब इस गाने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।