BREAKING NEWS

logo

मछली फार्म पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लाखों की लूट



बाराबंकी:  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित मिश्रीपुर गांव के एक मछली फार्म में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशाें ने करीब पांच लाख रूपये नकद लूटकर फरार हाे गये। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया मछली फार्म पर जिस वक्त घटना घटी उस समय पांच कर्मचारी मौजूद थे। रविवार की रात करीब तीन बजे लगभग आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश फार्म में दाखिल हुए और असलहों के बल पर सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बनाकर बंद कर दिया। 


इसके बाद फार्म कार्यालय में रखी नकदी निकालकर फरार हो गए। घटना की भनक पास में चौकीदारी कर रहे लोगों को लगी, जिन्होंने तुरंत यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की पुलिस ने बंधक बनाए गए कर्मचारियों से पूछताछ की है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।