मुंबई में कंपनी ने जानकारी दी कि यह करीब 380 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 98 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। निवेशक कम से कम 32 शेयर और उसके गुणक में बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने बताया कि जुटाई गई राशि में से लगभग 286.56 करोड़ रुपये 15 नए स्टोर खोलने पर और करीब 35.40 करोड़ रुपये मार्केटिंग व प्रमोशन पर खर्च किए जाएंगे। IPO के बाद कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है। कंपनी 2004 से ज्वैलरी कारोबार में सक्रिय है और ‘रेवा’ ब्रांड के तहत अंगूठी, मंगलसूत्र सहित कई आभूषण उत्पाद बेचती है।

