नवादा,26 मार्च ।बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव तथा नवादा के जनता दल यूनाइटेड विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में बीते गुरुवार को मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नवादा जिले में कोहराम मच गया।
इस घटना से आक्रोशित राजबल्लभ समर्थकों ने गुरुवार को धर्मशिला अस्पताल के सामने जोरदार प्रदर्शन कर अपराधिक मामले चलाने की मांग की ।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पार्षद के पति संजय यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के पुत्र की मौत धर्मशिला अस्पताल के चिकित्सकों के लापरवाही के कारण हुई है। इसके लिए आपराधिक मामले में कार्रवाई होनी चाहिए ।पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो निश्चित तौर पर प्रशासन के विरोध भी कार्यकर्ता हंगामा करेंगे।
पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव ने बताया कि उनके पुत्र अखिलेश यादव घर के पास से ही थार गाड़ी चलाकर बाजार के लिए निकला था। लेकिन समीप में ही एक तार के पेड़ से टकरा गई ।जिस कारण चोट आने के बाद उसे स्थानीय धर्मशीला अस्पताल में दाखिल कराया गया ।
उन्होंने बताया कि बाहरी तौर पर शरीर में कहीं भी जख्म के निशान नहीं थे। नवादा के धर्मशीला अस्पताल मैं उनके पुत्र को 7 घंटे तक रोक कर रखे जाने के कारण ही रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई।
उन्होंने कहा कि अगर धर्मशिला के चिकित्सक तत्परता बरतते तो उनके पुत्र की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर उनके पुत्र की मौत नहीं बल्कि एक तरह की हत्या माना जाए ।चिकित्सकों ने जानबूझकर लापरवाही बरती जिस कारण मेरे पुत्र की जान चली गई ।जिस पर कार्रवाई के लिए हर कीमत पर काम करेंगे।
सात घंटे बाद उसे पटना के मेदांता ले जाया गया ।जहां उसका निधन हो गया ।अगर समय रहते पटना ले जाया जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थी ।
पूर्व मंत्री के पुत्र की मौत से आक्रोशित उनके समर्थकों ने धर्मशिला अस्पताल के सामने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
