पूर्णिया, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन बुधवार
को पूर्णिया के विशेष एमपी/ एमएलए/एमएलसी न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक
दंडाधिकारी प्रथम प्रमोद रंजन के न्यायालय में पेश हुए।
सांसद
पप्पू यादव के अधिवक्ता मुरारी चौबे ने बताया कि हाट थाना और कसबा थाना
में उन पर लगाए गए आरोप को सुनाया गया अर्थात दोनों ही मामले में आरोप गठन
किया गया।
इसी न्यायालय में लंबित सदर थाना में उनके सहयोगी द्वारा
रुपया बांटने का मामला था, इसमें उपस्थित होने पर उन्हें पूर्व जमानत पर
बने रहने की अनुमति प्रदान की गई।

