जैक बोर्ड का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी, 95.27 फिसदी बच्चे पास
रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है.. परिषद के अनुसार, रिजल्ट डिजी लॉकर (DigiLocker) पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं. परिषद द्वारा जारी परिक्षाफल के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 4,02,178 छात्र सफल रहे. इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया है.
जैक बोर्ड के परिणाम के अनुसार प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र तथा तृतीय श्रेणी में 14,548 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. काऊंसिल ने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना परिणाम DigiLocker के आधिकारिक लिंक results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
