BREAKING NEWS

logo

एआई एग्री पाइलट करेगा बालकनी में ऑटोमैटिक बागवानी


नई दिल्ली,   कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से अब बालकनी में बागवानी करना बेहद सरल हो जाएगा। बीज लगाने के बाद न आपको पानी देना पड़ेगा और न खाद डालना पड़ेगा औऱ न ही देखरेख करनी पड़ेगी। इसके लिए बस आपके पास एआई एग्री पाइलट नाम का छोटा सा यंत्र होना चाहिए। एआई संचालित यह मशीन गमलों में बीज डालने के बाद सारा काम खुद कर लेगी। इसकी जानकारी आपको अपने मोबाइल पर मिलती रहेगी। आप अपने पौधे पर फल लगते देख सकेंगे। इसके माध्यम से आप टमाटर, खीरा, धनिया, मूली-गाजर जैसी तमाम सब्जियां उगा सकते हैं जो बालकनी में लगाई जा सकती है।

भारत मंडपम में चल रहे भारत एआई इम्पैक्ट एक्पो में अपने इस यंत्र को दिखाते हुए माइक्रोसॉफ्ट के एआई एग्री पाइलट के सह संस्थापक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि एआई एग्री पालउट स्टैंड में बस फसल का नाम फ़ीड करना है और एक पोषक तत्व की कैप्सूल डालनी है।उसके बाद जो भी सब्जी लगाई गई है वो तय समय में फसल तैयार मिलेगी। इस खेती के लिए केवल आपको अपनी बॉलकोनी में एआई पाइलट का स्टैंड लगाना है। यह बीज डालने के बाद सारा काम यह मशीन करेगा। मसलन पौधों में कब पानी देना है , कब खाद देना आदि ये सब एआई तय करेगा।

प्रशांत मिश्रा बताते हैं कि इस तरह की बागवानी दुबई और अमेरिका में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को खेती की समझ न के बराबर है और उनके पास ज़मीन नहीं है वो अपने घर पर ही इस तरह की सब्ज़ी या फसल उगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एआई पाइलट अभी बड़ी फ़िलहाल बड़ी कंपनियां को ही दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पाइलट की कीमत करीब 15000 रुपये के आसपास रहने की संभावना है।