BREAKING NEWS

logo

विस चुनाव 2026 : भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेकर श्रीरामपुर के भाजपा उम्मीदवार ने शुरू किया चुनाव प्रचार


हुगली, 20 मार्च । विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य भर में चुनावी गहमागहमी के बीच शुक्रवार सुबह श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य महेश के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और वहां भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकना है उनका मुख्य लक्ष्य है। श्रीरामपुर में तृणमूल कांग्रेस द्वारा बाहरी उम्मीदवार दिए जाने के मुद्दे पर भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि शायद श्रीरामपुर में तृणमूल कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं था। इसलिए उन्होंने यहां बाहरी उम्मीदवार मैदान में उतारा है। बहरहाल, इस बार वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।