BREAKING NEWS

logo

मां की डांट से आहत चौथी कक्षा की छात्रा ने दी जान


पश्चिम मेदिनीपुर, 09 अप्रैल। जिले के कोशियाड़ी थाना क्षेत्र के सास्ताशोल इलाके में मां की डांट से आहत होकर चौथी कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृत बच्ची सास्ताशोल गांव की निवासी थी। वह स्थानीय सास्ताशोल प्राइमरी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा थी।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बारिश के कारण मां ने उसे घर से बाहर निकलने से मना किया था। इसी बात को लेकर हुई डांट-फटकार से आहत होकर 11 वर्षीय भूमिका नायक ने घर की छत के अंदर फांसी लगा लिया।

घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। इतनी कम उम्र में हुई इस दुःखद घटना से सभी स्तब्ध हैं।