BREAKING NEWS

logo

वन बहुल इलाकों में माध्यमिक परीक्षार्थियों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचा रहा वन विभाग



सिलीगुड़ी:  सोमवार से राज्यभर में माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गई है। जंगल से सटे और हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों में परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने विशेष पहल की है। परीक्षार्थियों को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए वन विभाग की ओर से वाहन सेवा शुरू की गई है। सुबह से ही वन विभाग के विशेष वाहन और राज्य सरकार की बसें बागडोगरा के टिपुखोला तिरहाना, अर्ड और ताराबाड़ी, नक्सलबाड़ी के बेलगाछी व पानीघाटा जंगल क्षेत्र, तथा खोरीबाड़ी के बुड़ागंज जैसे जंगल-घिरे इलाकों में पहुंची और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया।


जानकारी के अनुसार, जंगल से सटे इन क्षेत्रों से सौ से अधिक माध्यमिक परीक्षार्थी इस वर्ष विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दे रहे है। इसके अलावा, कर्सियांग वन विभाग की पहल पर विभिन्न रेंजों में हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए गए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। वन विभाग और राज्य सरकार की इस संयुक्त पहल से परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए। पूरे इंतजाम की निगरानी कर्सियांग वन विभाग के डीएफओ और एडीएफओ कर रहे हैं।बागडोगरा रेंज के रेंजर सोनम भूटिया ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा को लेकर हर तरह की व्यवस्था की गई है।